-
Advertisement
RBI की ग्रेड बी परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर बने मंडी के अतुल शर्मा
वी. कुमार/मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के अतुल शर्मा (Atul Sharma From Mandi) ने RBI की ग्रेड बी परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप (All India Topper) किया है। अतुल जोगिंदर नगर उपमंडल के ग्राम पंचायत बुहला भड़याड़ा के बैला गांव के रहने वाले हैं। वे फिलहाल बिलासपुर स्थित नेहरू युवा केंद्र (Nehru Yuva Kendra) में बतौर जिला युवा अधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अतुल के पिता बृजलाल हिमाचल पुलिस से बतौर सब इंस्पेक्टर रिटायर हुए हैं। अतुल ने जवाहर लाल गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर से बीटेक (BTech) करने के बाद भारतीय वन प्रबंधन संस्थान से पोस्ट ग्रैजुएशन (PG) की पढ़ाई की है। इसके बाद 2 साल उन्होंने मध्यप्रदेश वन विकास निगम में बतौर प्रबंधक अपनी सेवाएं दी।
2019 में इंटरव्यू में चूके थे
अतुल 2019 में पहली बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की परीक्षा में बैठे परंतु फेज-1 और फेज-2 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी साक्षात्कार (Interview) चरण के बाद अंतिम सूची में नाम दर्ज करवाने से चूक गए थे। इसके बाद कठिन परिश्रम, निष्ठा एवं परिवार के सहयोग से अतुल ने इस वर्ष पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। अतुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक की इस परीक्षा को 222 लोगों ने पास किया है।
यह भी पढ़े:हिमाचल के इन 3 आईपीएस अफसरों को मिला डीआईजी पद पर प्रमोशन
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

