-
Advertisement
करोड़ों के गहने, लग्जरी गाड़ियां…..बेशुमार दौलत की मालकिन हैं जया बच्चन
Jaya Bachchan Birthday: फिल्मों में अपनी एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) आज अपना 76वां जन्मदिन (76th Birthday) सेलिब्रेट कर रहीं हैं। 15 साल की उम्र में फिल्मों की दुनिया में कदम रखने वाली जया को साल 1992 में पद्म श्री अवॉर्ड (Padma Shri Award) से सम्मानित किया गया था। लेकिन जया बच्चन कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहतीं थीं, वह आर्मी में जाना चाहती थीं। इस बात का खुलासा उन्होंने अपनी नातिन नव्या नवेली के पॉडकास्ट में खुद किया था।
जया बच्चन ने साल 2004 में राजनीति में एंट्री की थी और पिछले 20 साल से वह Politics में एक्टिव भी हैं। 2004 से जया समाजवादी पार्टी की मेंबर हैं, 2006 में जया राज्यसभा सदस्य बनीं थी। तब से लेकर आज तक वह 4 बार जीत हासिल कर चुकीं हैं। एक्ट्रेस जया बच्चन और अमिताभ बच्चन कुल 1578 करोड़ के मालिक हैं। जया के पास 89.69 करोड़ की चल और 159.65 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पति अमिताभ के पास 759.41 करोड़ की चल और 570.12 करोड़ की अचल संपत्ति हैं। जया के पास 40.97 करोड़ और उनके पति के पास 54.77 करोड़ की ज्वैलरी भी है।
https://twitter.com/jp_mohapatra/status/1777608267809562932
लग्जरी गाड़ियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जया बच्चन के पास 9 करोड़ 82 लाख 385 रु. की लग्जरी गाड़ियां (Luxury Cars) मौजूद हैं। जबकि अमिताभ के पास 17.66 करोड़ की 15 लग्जरी कारों का काफिला हैं। दोनों के पास करीब 5 करोड़ तक की रेंज रोवर, सियाज, लेक्सस, महिंद्रा थार और खेती के लिए एक ट्रैक्टर भी है। इसके अलावा उनके करोड़ों के बंगले भी हैं। दोनों बेशुमार दौलत के मालिक हैं।
