-
Advertisement

Exit Poll Result 2024 Live : वोटिंग खत्म,एग्जिट पोल बता रहे किसकी बनेगी सरकार
Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के सातों चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी है। विभिन्न चैनलों के मार्फत अब एग्जिट पोल (Exit Poll) में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि किसकी सरकार बनने वाली है। 6 एग्जिट पोल में एनडीए को 350 से ज्यादा तो इंडिया गठबंधन को 125 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है।रिपब्लिक भारत ने एनडीए को 353 से 368 सीटें दी हैं। न्यूज नेशन ने 342 से 378 सीटें दी हैं। जन की बात ने 362 से 392 सीटें तो वहीं इंडिया न्यूज ने 371 सीटें बीजेपी को दी हैं।
हिमाचल की बात करें तो एग्जिट पोल के अनुसार प्रदेश की चार संसदीय सीटों में तीन सीटें बीजेपी व एक कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है।