-
Advertisement
Himachal By Election Result: कुटलैहड़ में कांग्रेस के विवेक जीते, भुट्टो की लगाई पीठ
Kutlehar By Election Result: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना (Vote Counting) चल रही है। कांग्रेस के खाते में अब चार सीटें आ गई हैं। कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा (Vivek Sharma) ने बीजेपी के देवेंद्र कुमार भुट्टो (Davinder Kumar Bhutto) को पटखनी दे दी है। विवेक शर्मा ने 4887 वोटों के साथ जीत हासिल की है। सुजानपुर से कांग्रस के रंजीत राणा, लाहुल-स्पीति से कांग्रेस की अनुराधा राणा, कुटलैहड़ से कांग्रेस के विवेक शर्मा और गगरेट विधानसभा सीट से कांग्रेस के राकेश कालिया ने बीजेपी उम्मीदवारों को हराया है। ताजा रूझानों के अनुसार, अब बची दो सीटों पर धर्मशाला (Dharamshala) से बीजेपी के सुधीर शर्मा, बड़सर से बीजेपी के इंद्रदत लखनपाल आगे हैं।
याद रहे वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में कांग्रेस की जीती हुई छह सीटों पर ही ये उपचुनाव (By Election) हुए थे। कांग्रेस के छह के छह जीते हुए विधायक राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे। विधानसभा स्पीकर ने उन सभी छह की सदस्यता रद्द कर दी थी। उसके बाद ही ये उपचुनाव हुए थे। बीजेपी ने कांग्रेस से बीजेपी में आए सभी छह को अपना कैंडिडेट बनाया था।