-
Advertisement
झगड़ा खत्म कर इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के लिए साथ आए कार्तिक-करण
Kartik Aaryan and Karan Johar: साल 2024 बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर कार्तिक आर्यन (Handsome actor Kartik Aaryan) के लिए बेहद खास रहा है। कार्तिक की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ सफल रही। कुछ समय पहले ही कार्तिक आर्यन ने अपनी आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरा’ (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) की एनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म का इंट्रो देने के लिए कार्तिक आर्यन ने एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन बता रहे हैं कि कैसे एक मम्माज बॉय अपनी गर्लफ्रेंड को पटाने में लगा हुआ है।
https://twitter.com/TheAaryanKartik/status/1871913898447921636
इस फिल्म में काम करने के लिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)ने अपने जानी दुश्मन करण जौहर (Karan Johar) के साथ हाथ मिलाया है। कार्तिक आर्यन के इस वीडियो में करण जौहर का बड़ा बड़ा नाम साफ देखने को मिल रहा है। अब ये तो हर कोई जानता है कि करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के हालात कुछ खास नहीं चल रहे हैं। ऐसे में करण जौहर को भी समझ आ चुका है कि कार्तिक आर्यन के अलावा उनकी नैया कोई पार नहीं लगा सकता।
‘दोस्ताना 2 की वजह से शुरू हुई थी कोल्ड वार
जाहिर है करण जौहर ने फिल्म ‘दोस्ताना 2’ के लिए कार्तिक आर्यन को कास्ट किया था लेकिन क्रिएटिव इशू (Creative Issues) होने की वजह से दोनों के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई थी। अब कार्तिक आर्यन और करण जौहर (Kartik Aaryan and Karan Johar)ने अपने बीच की लड़ाई को खत्म कर एक रोमांटिक कॉमेडी के लिए हाथ मिला लिया है। कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करण जौहर संग फिल्म करने की बड़ी घोषणा की है। करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का निर्देशन समीर विदवान्स करने जा रहे हैं। हालांकि अभी मेकर्स ने इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट लीड (Opposite lead)एक्ट्रेस की घोषणा नहीं की है।
