-
Advertisement
HRTC Driver S#uicide Case : ड्राइवर को पीटते थे पत्नी-बेटा, FIR भी हुई थी दर्ज
HRTC Driver Suicide Case : एचआरटीसी ड्राइवर (HRTC Driver) संजय कुमार की मौ#त का मामला लगातार सुर्खियों में है। संजय कुमार (Sanjay Kumar D#eath Case) की मौत के बाद मामले से जुड़े कई पहलू सामने आ रहे हैं। निगम प्रबंधन अब संजय कुमार द्वारा छुट्टी के लिए लिखी गई दो एप्लीकेशन जारी की हैं जिनसे कई अहम बातें सामने आई हैं। खुलासा ये भी हुआ है कि उसकी पत्नी और बेटे ने संजय कुमार से मारपीट की थी और इसमें एक एफआईआर (FIR) भी दर्ज की गई थी। एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर (Rohan Chand Thakur) के मुताबिक संजय कुमार ने 2022 में घरेलू हिंसा के कारण ही मेडिकल लीव ली थी।
18 नवंबर 2022 को पत्नी-बेटे ने पीटा था, एफआईआर दर्ज कराई थी
18 नवंबर 2022 को कुल्लू यूनिट के क्षेत्रीय प्रबंधक (RM Kullu) को लिखे पत्र में संजय ने बताया था कि उनकी पत्नी और बेटे ने उन्हें शारीरिक रूप से पीटा था, जिससे उन्हें चोटें आई थीं। उन्होंने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई थी और 15 दिनों की मेडिकल छुट्टी का अनुरोध किया था। इसके बाद संजय कुमार ने हाल ही में धर्मपुर में तैनाती के दौरान भी लीव एप्लीकेशन में घरेलू हिंसा (Domestic Violence) का कारण बताया था। याद रहे कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर डिपो (Dharampur Depot) के एचआरटीसी चालक संजय कुमार ने 11 जनवरी को जहरीला पदार्थ खाकर आत्मह#त्या कर ली थी। उसके बाद बवाल मच गया था। अब एचआरटीसी प्रबंधन मामले की परत दर परत खोल रहा है।
-राहुल कुमार

