-
Advertisement
हिमाचल पुलिस की एडवायजरी: फेक लोन ऐप से बचकर रहे लोग
Last Updated on September 15, 2023 by Soumitra Roy
शिमला। हिमाचल प्रदेश की साइबर पुलिस (Himachal Cyber Police) ने लोगों से फर्जी लोन ऐप (Fake Loan App) से बचकर रहने की अपील की है। राज्य में बीते 2 माह के दौरान फर्जी लोन ऐप के माध्यम से ठगी के करीब 13 मामले सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि गूगल प्लेस्टोर (Google Play Store) पर जालसाजों ने फर्जी लोन ऐप बनाकर डाले हैं। साइबर अपराधी नए हथकंडे अपनाकर हिमाचल के लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। साइबर पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। साइबर पुलिस का कहना है कि जालसाज अपने ऐप से माध्यम से लोन देने का लालच दे रहे हैं।
इन ऐप से बचकर रहें
पुलिस ने 15 फर्जी लोन ऐप का खुलासा किया है। इनमें सेफ लोन, पे भारत, कैंडी कैश, क्विक कैश जैसे ऐप शामिल हैं। इन्हें डाउनलोड करने पर ऐप यूजर से उसकी गैलरी, कांटेक्ट्स और लोकेशन आदि के एक्सेस (Seek Access) की अनुमति मांगते है, जो अक्सर यूजर दे देते हैं। इससे यूजर की निजी जानकारियां चुरा ली जाती हैं। इनका कई बार ब्लैकमेल (Blackmail) करने के लिए इस्तेमाल भी किया जाता है। वहीं, शातिर फेक लिंक भी लोगों को भेज रहे हैं। लिंक पर क्लिक करते ही लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।