-
Advertisement
बीजेपी सांसद कंगना रणौत ने की देवता कार्तिक स्वामी मंदिर में पूजा, फाल्गुन संक्रांति पर लिया आशीर्वाद
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस व बीजेपी सांसद कंगना रनौत ( BJP MP Kangana Ranaut)ने पर्यटन नगरी मनाली के सिमसा में देवता कार्तिक स्वामी(Deity Karthik Swami) के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। फाल्गुन मास की संक्रांति को लेकर अब देवी-देवताओं के कपाट खुल गए हैं, ऐसे में बीजेपी सांसद( BJP MP) भी आशीर्वाद लेने पहुंची। कंगना ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करते हुए लिखा-आज मेरे सिमसा गांव में कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट खुले है। अपने घर का नाम भी मैंने कार्तिकेय स्वामी के नाम पर रखा है। ये मंदिर मेरे घर के बिलकुल सामने हैं। मान्यता है कि पार्वती व शिव पुत्र कार्तिक स्वामी ने इसी स्थान पर तपस्या की थी। आदिकाल से चली आ रही ये प्राचीन सनातनी परंपराएं हमें धर्म और जीवन के कई मूल्य सिखाती है। देवता सभी की रक्षा करें।

फागली उत्सव शुरू हो गया है
फाल्गुन संक्रांति के चलते जिला कुल्लू में देवी-देवताओं के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ पड़ी है। बंजार ( Banjar) में भी देवी-देवताओं के सम्मान में फागली उत्सव शुरू हो गया है, जो तीन दिन तक चलेगा। ऊंझी घाटी में भी स्वर्ग प्रवास से देवी-देवता वापस लौट आए हैं । अब चैत्र मास के संक्रांति पर भगवान बिजली महादेव सहित कुछ अन्य देवता धरती पर वापस लौटेंगे और गुर के माध्यम से साल भर की भविष्यवाणी की जाएगी।
राहुल कुमार

