-
Advertisement
Himachal Pradesh | weather | Snowfall
/
HP-1
/
Feb 20 20252 days ago
हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। अटल टनल रोहतांग में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इसके बाद रोहतांग टनल के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। शिमला के नारकंडा और कुफरी में भी सुबह से रुक रुक कर बर्फबारी हो रही है। इससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। कुफरी और फागू के बीच सुबह से ही कई वाहन फंसे हुए है। शिमला शहर, कांगड़ा और हमीरपुर समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज हैवी स्नोफॉल का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है।
Tags