-
Advertisement
युवाओं के लिए गुड न्यूजः हिमाचल में होगी 331 ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती, डिटेल यहां पढ़े
Himachal Jobs: हिमाचल में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 331 पदों पर भर्ती होने वाली है। डाक निदेशालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की गई है।
पदों का विवरण- ग्रामीण डाक सेवक के कुल 331 पदों में से 137 पद अनारक्षित, 62 पद ओबीसी, 83 अनुसूचित जाति, 12 अनुसूचित जनजाति और 37 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित किए गए हैं।
भर्ती प्रक्रियाः इन सभी पदों के लिए डाक विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल रखा है।
आयु सीमाः भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। नियमानुसार आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी दिया जाएगा।
पंजीकरण कैसे होः डाक सेवक के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी। आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए 6 से 8 मार्च 2026 तक का अवसर दिया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद ना तो कोई आवेदन स्वीकार किया जाएगा और ना ही संशोधन की अनुमति मिलेगी।
चयन प्रक्रियाः इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी और किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची से किया जाएगा।
नियुक्ति: भर्ती के बाद ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) और ग्रामीण डाक सेवकों की नियुक्ति की जाएगी। ग्रामीण डाक सेवक न- केवल डाक वितरण का कार्य करते हैं, बल्कि आधार, बैंकिंग, बीमा, मनी ऑर्डर और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाओं में भी अहम भूमिका निभाते हैं। नई भर्तियों से ग्रामीण जनता को समय पर और बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद है।
सतर्कता बरतने की अपील-डाक विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें और किसी भी दलाल या फर्जी सूचना से सावधान रहें। समय पर आवेदन कर सभी निर्देशों का पालन करने से ही चयन प्रक्रिया में शामिल होना संभव होगा।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
