-
Advertisement
Statehood Day: 31 जनवरी से पहले मिलेगा पेंशनरों को भुगतान, परागपुर को मिला एसडीएम कार्यालय
Himachal Statehood Day : जिला कांगड़ा के परागपुर में आज 56वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया जा रहा है। इस समारोह में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिरकत की। अपने संबोधन में सीएम ने पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को उनका भुगतान 31 जनवरी से पहले करने की घोषणा की। इसके अलावा सीएम ने परागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने तथा नलसूहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के सभी पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों का लंबित भुगतान 31 जनवरी तक कर दिया जाएगा। सीएम कहा कि बुजुर्गों और आश्रितों की आर्थिक सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

आम जनता को समयबद्ध व प्रभावी सेवाएं मिलेंगी
पूर्ण राज्यत्व दिवस जसवां–परागपुर क्षेत्र के लिए यादगार बन गया। सीएम सुक्खू ने क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की। सीएम की इस घोषणा से परागपुर क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा और सरकारी सेवाएं और अधिक सुलभ होंगी।सीएम ने कहा कि परागपुर में एसडीएम कार्यालय खुलने से प्रशासनिक ढांचा मजबूत होगा और आम जनता को समयबद्ध व प्रभावी सेवाएं मिलेंगी। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की यह मांग रही है, जिसे राज्य सरकार ने गंभीरता से लेते हुए पूरा करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में प्रशासन को जनता के और करीब लाना है।
रविंद्र चौधरी
