-
Advertisement
एनईपी-2020 के अनुरूप HPBOSE के प्रमुख लक्ष्य हासिल, त्रिभाषा सूत्र पर कार्य जारी
HPBOSE : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) के अनुरूप शिक्षा एवं मूल्यांकन प्रणाली में व्यापक सुधार लागू करते हुए अनेक महत्वपूर्ण लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। बोर्ड द्वारा Competency Based Question Papers (कक्षा 10वीं–12वीं) लागू किए गए हैं, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ (conceptual understanding) और विश्लेषणात्मक क्षमता (analytical ability) को बढ़ाना है। इसके अतिरिक्त Competency Based Question Bank (कक्षा 9वीं–12वीं) विकसित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को विविध प्रकार के प्रश्नों के माध्यम से बेहतर अभ्यास का अवसर मिल रहा है।
विद्यालयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक सुदृढ़ तंत्र स्थापित
बोर्ड ने Holistic Progress Card (Secondary Stage: कक्षा 9वीं–12वीं) को भी लागू किया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों का मूल्यांकन केवल अंकों तक सीमित न रहकर उनके सर्वांगीण विकास (overall development) के आधार पर किया जा रहा है। साथ ही Credit Framework को अपनाते हुए विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को अधिक लचीला (flexible) एवं मानकीकृत (standardized) बनाया गया है। State School Standards Authority (SSSA) Framework के माध्यम से विद्यालयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक सुदृढ़ तंत्र स्थापित किया गया है।
Dual Examination System लागू
इसके अतिरिक्त, कक्षा 10वीं के लिए Dual Examination System लागू किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को एक ही शैक्षणिक वर्ष में दो अवसर (two attempts) प्राप्त हो सकें और परीक्षा का दबाव कम किया जा सके। इन सभी सुधारों का मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी (transparent), विश्वसनीय (credible) एवं छात्र-केंद्रित (student-centric) बनाना है।
-अमित महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

