-
Advertisement
Objectionable Video / Himachal / Big Breaking /
हमीरपुर से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक पर आरोप है कि उसने मंडी की रहने वाली एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे अपने रिश्तेदारों के मोबाइल फोन पर साझा किया। सरकाघाट क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने ऑनलाइन सीसीटीएनएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में एक बड़ा खुलासा यह भी हुआ है कि युवती ने उक्त आरोपी के खिलाफ पहले से ही दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना बड़सर ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

