-
Advertisement
“हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से नौकरियां नहीं मिलीं”: जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का हल्ला बोल
Cockroach Janata Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर मोर्चा खोल दिया है। हजारों की संख्या में छात्र और युवा इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। युवाओं के साथ-साथ कई बुजुर्ग भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर इस आंदोलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
मेरी माँ को बहुत डर था की मुझे ये सरकार जेल में डाल देगी। इस देश में उस हर माँ को ये डर होता है जब उनका बच्चा इस सरकार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है।
कब तक हम इस सरकार से डर कर जियेंगे? #cjpprotest pic.twitter.com/evleZtL2M6
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026
“हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से नौकरियां नहीं मिलीं”
यह प्रदर्शन CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुवाई में हो रहा है। अभिजीत शनिवार सुबह ही अमेरिका से दिल्ली लौटे और एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गए। मंच से सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, “पिछले 10-12 साल से हमें हिंदू-मुसलमान की राजनीति में फंसा कर रखा है। क्या हिंदू-मुसलमान करने से देश में किसी को भी नौकरियां मिलीं?”
“सरकार के लिए हम कीड़े-मकौड़े हो सकते हैं, लेकिन…”
CJP ने सोशल मीडिया के जरिए भी सरकार को कड़ा संदेश दिया है। पार्टी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “सरकार के लिए हम कीड़े-मकौड़े (कॉकरोच) हो सकते हैं, लेकिन हम जीवित हैं और अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।” पार्टी ने स्पष्ट किया है कि उनका एकमात्र एजेंडा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है और छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक रणनीति के झांसे में न आएं।
देश का युवा अब डरेगा नहीं लड़ेगा
कॉकरोच डरते भी नहीं, कभी मरते भी नहीं #cjpprotest pic.twitter.com/BxUMDJv6Sl
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026
अकाउंट हैक और पोस्ट डिलीट करवाने के आरोप
अभिजीत दीपके ने सरकार पर उनकी आवाज दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को दरकिनार कर सरकार संगठन के सोशल मीडिया अकाउंट्स को निशाना बना रही है।
उन्होंने कहा, “मेरे दोस्तों, यह एक लंबा संघर्ष है। सोशल मीडिया पर प्रधान के इस्तीफे की मांग शुरू किए हुए एक महीना हो गया है, लेकिन ये लोग इतने बेशर्म हैं कि कार्रवाई करने के बजाय हमारे अकाउंट हैक करने और हमारी पोस्ट डिलीट करवाने जैसे अन्य कामों में लगे हुए हैं। आप हमारी पोस्ट डिलीट कर सकते हैं, लेकिन आप हमें इस मंच से मिटा नहीं सकते।”
अभिजीत दीपके जंतर मंतर पहुँच चुके हैं
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा ले कर रहेंगे #cjpprotest pic.twitter.com/QV4cTjplt5
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026
सोनम वांगचुक भी होंगे शामिल
प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाते हुए अभिजीत ने यह भी घोषणा की कि प्रसिद्ध कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जल्द ही इस प्रदर्शन में उनके साथ शामिल होंगे। उन्होंने समर्थन देने के लिए वांगचुक का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। फिलहाल, जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं का यह विरोध प्रदर्शन पूरी ऊर्जा के साथ जारी है।
पंकज शर्मा

