-
Advertisement
1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग और मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग: Gen-Z के लिए पीएम मोदी का बड़ा ऐलान-150 साल बाद गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्
Independence Day: भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में बड़े ही धूमधाम, उत्साह और गर्व के साथ मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से एक अभूतपूर्व क्षण देखने को मिला। पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में इस बार लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण बजाया गया, जिसके तुरंत बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की धुन गूंज उठी। गौरतलब है कि इस साल भारत के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जैसे ही पीएम ने तिरंगा फहराया, 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) ने स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी और आर्मी बैंड की ‘वंदे मातरम्’ की धुन ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
Prime Minister @narendramodi hoists the National Flag 🇮🇳 at the Red Fort in Delhi today, marking India’s 80th #IndependenceDay
For the first time, the National Song #VandeMataram is being rendered during Independence Day celebrations at Red Fort#IndependenceDay2026… pic.twitter.com/Y0qJzLnpP7
— PIB India (@PIB_India) August 15, 2026
नेहरू जी के बाद लगातार 13 बार ध्वजारोहण करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बने
यह लगातार 13वां मौका था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से तिरंगा फहराया और देश के नाम संदेश दिया। अपने इस 13वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन के साथ ही पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (12 बार) को पीछे छोड़ दिया है।अब वह भारत के संसदीय इतिहास में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। 2014 में सत्ता संभालने के बाद से उन्होंने हर साल 15 अगस्त को देश को संबोधित किया है।
युवाओं और Gen-Z पर विशेष ध्यान: AI ट्रेनिंग और फ्री कोचिंग का वादा
पीएम ने अपने संबोधन में देश के युवा वर्ग—विशेषकर Gen-Z और Gen-Alpha—को विकसित भारत की यात्रा का मुख्य आधार बताया। युवाओं के भविष्य को संवारने और आर्थिक बोझ कम करने के लिए उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं कीं:
1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग: अगले एक साल के भीतर देश के 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि भारतीय युवा वैश्विक स्तर पर तकनीक का नेतृत्व कर सकें।
मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग: प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी कर रहे गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग योजना की शुरुआत की जाएगी, जिससे निजी कोचिंग संस्थानों के भारी-भरकम आर्थिक बोझ से परिवारों को राहत मिलेगी।”विकसित भारत का सबसे बड़ा लाभार्थी हमारा युवा वर्ग होगा। आने वाले समय में तकनीक और कौशल ही देश की दिशा तय करेंगे।
Today, the nation remembers with deep gratitude the great sons and daughters of India who made the ultimate sacrifices for the country’s freedom, dedicating their entire lives to the single goal of independence through their courage, sacrifice and unwavering commitment.
I pay… pic.twitter.com/Vta27kxB5d
— PIB India (@PIB_India) August 15, 2026
‘दिमागी नक्सलियों’ से सतर्क रहने की चेतावनी
देश की आंतरिक सुरक्षा और वैचारिक चुनौतियों पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने युवाओं को आगाह किया। उन्होंने कहा कि देश में नक्सलियों का हिंसक दौर अब समाप्ति की ओर है, लेकिन कुछ ‘दिमागी नक्सली’ (Ideological Naxals) अभी भी मौकों की तलाश में षड्यंत्र रच रहे हैं। पीएम ने देश के युवाओं से अपील की कि वे ऐसे तत्वों की पहचान करें और उनके बहकावे में आने से बचें।
पंकज शर्मा

