-
Advertisement
धीरे से दुकान में घुसा ये पक्षी, Chips का पैकेट चुराकर लगा दी दौड़, Video देखकर निकलेगी हंसी
आपने लोगों को दुकान से खाना चुराते तो शायद देखा हो और इस तरह की खबरें भी सुनने को मिल जाती हैं लेकिन क्या कभी किसी पक्षी को चोरी करते देखा है। काफी समय से सीगल (Seagull) पक्षी द्वारा खाना चोरी किए जाने की कई खबरें आ रही हैं। इस बार एक और ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जहां सीगल ने बड़े ही शातिर ठंग से दुकान से चिप्स का पैकेट चुराया और भाग निकली। ये वीडियो भले ही चोरी का है, लेकिन इतना प्यारा है कि आप इसे बार-बार देखते रहेंगे। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
https://twitter.com/ziyatong/status/1292226672771686403
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सीगल चोरी से दुकान के अंदर दाखिल होती है, चिप्स का पैकेट मुंह में दबाती है और तेजी से वहां से भाग जाती है। इस वीडियो को सबसे पहले टम्बलर में शेयर किया था। ट्विटर (Twitter) पर वीडियो पोस्ट करने के बाद यह वायरल हो चुका है। फेमस टीवी पर्सनेलिटी ज़िया टॉन्ग ने इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘देखिए कैसे सीगल आराम से आती है और तुरंत भाग निकलती है। यह सीगल अनुभवी शॉपलिफ्टर (Shoplifter) है।’

इस वीडियो को 9 अगस्त को शेयर किया गया था, जिसके अब तक 5.6 मिलियन व्यूज हो चुके हैं, साथ ही 4 लाख से ज्यादा लाइक्स और लाख से ज्यादा रि-ट्वीट हो चुके हैं। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है साथ ही कैप्शन दिया है, ‘यह जरूर प्रोफेशनल शॉपलिफ्टर होगी।’
