-
Advertisement
Big Breaking: कोरोना संकट के बीच पौंग झील में तैरता दिखा शव, नजदीक जाकर देखा तो होश उड़ गए
फतेहपुर। कोरोना संकट (Corona crisis) के बीच जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर से सटे पौंग जलाशय (Pong Dam) में शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव (Body recoverd) को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरु की। शव की शिनाख्त शुक्रवार को पौंग झील में डूबे मछुआरे जगनोली निवासी रमेश उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। रमेश उर्फ गुड्डू अपने सहयोगी के साथ पौंग जलाशय में मछली पकड़ने के लिये नाव में बैठकर जाल लगाने गया था। वहीं पानी में जब नाव डगमगाने लगी तो रमेश उर्फ गुड्डू पानी में ही गिर गया जबकि दूसरा सहयोगी नाव लेकर किनारे तक पहुंच गया ।
ये भी पढ़ेः पौंग डैम में डूबा मछली पकड़ने गया मछुआरा, सर्च ऑपरेशन जारी-NDRF की टीम
बुलाई
शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हुए व प्रशासन भी पहुंच गया । काफी खोजबीन भी की गई ,लेकिन अंधेरा होने तक रमेश के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया। आज सुबह रमेश का शव पानी में तैरता हुआ किसी ने देखा। पूर्व पंचायत प्रधान रणबीर सिंह ने शव की शिनाख्त की। थाना प्रभारी फतेहपुर सुरेश शर्मा ने बताया की शनिवार को खोजबीन करने के लिए एनडीआरएफ़ की टीम को बुलाया गया था, लेकिन इससे पहले ही शव पानी में तैरता हुआ देखा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है।

