-
Advertisement
कुलदीप राठौर और विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ FIR-जानिए पूरा मामला
Last Updated on July 28, 2020 by Deepak
शिमला। पुलिस थाना ठियोग में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर (Congress President Kuldeep Rathore), विधायक विक्रमादित्य सिंह, नंद लाल, यशवंत छाजटा व विधायक मोहन लाल ब्राक्टा आदि के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। यह मामला बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन करने व यातायात जाम करने के खिलाफ दर्ज की गई है। बता दें कि शिमला जिला ग्रामीण की महंगाई और बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ जिला स्तरीय रैली ठियोग में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेसी नेताओं ने जयराम सरकार (Jai Ram Govt) को आड़े हाथ लिया और किसान व बागवान विरोधी करार दिया। कहा है कि प्रदेश में पहले पेट्रोल-डीजल में फिर बस भाड़े में वृद्धि कर सरकार ने लोगों पर महंगाई की दोहरी मार की है। आज कोविड 19 (Covid-19) के दौर में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई से जहां आम लोग परेशान है, वहीं बीजेपी (BJP) सरकार की जनविरोधी नीतियों ने आम लोगों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। ना तो सरकार कोरोना पर ही कोई अंकुश लगा पाई है और ना ही बढ़ती महंगाई पर। सरकार ने लॉकडाउन के चलते इन चार महीनों में किसी को भी कोई राहत नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित अन्य कांग्रेसी पदाधिकारियों पर FIR
इस दौरान शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, रामपुर के विधायक नंद लाल, रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के अतिरिक्त जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, केहर सिंह खाची, राजेंद्र वर्मा, अतुल शर्मा, सोनिया चौहान, हरि कृष्ण हिमराल, यशपाल तनाईक, पवन चौहान, वेद प्रकाश ठाकुर, डॉ. जितेंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कवंर, करतार सिंह कुल्ला, साहिब सिंह मेहता, रामकृष्ण शांडिल, गोपाल शर्मा, सुरेंद्र मोहन मेहता, मोती लाल देरता, जिला महासचिव रूपेश कवंल, विवेक थापर, प्रमोद चौहान, राजेश वर्मा, आरती निर्मोही, शशि बहल, विनीता वर्मा, शशि ठाकुर, शांता राजट्टा, पुष्पा शोभटा, सुरेश वर्मा, महेंद्र राजट्टा, भूपेंद्र कौशल व डीडी कश्यप सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।