-
Advertisement
साड़ी में गजब के फिल्प
Last Updated on January 9, 2021 by Sintu Kumar
आज के दौर में लड़कियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। कई क्षेत्रों पर तो वो दूसरों के लिए मिसाल भी बनी है। अभी भी बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो ये मानते हैं कि लड़कियां लड़कों से कम है। उनको ये वीडियो देखने की जरूरत है। इस वीडियो में एक लड़की ने वो कर दिखाया जो आम तौर पर कोई करने की सोच भी नहीं सकता। पारुल अरोड़ा नाम की लड़की साड़ी पहन कर गजब के स्टंट करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को अपर्णा जैन ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, जब कोई जिमनास्ट साड़ी पहनकर फिल्प्स करती है। ‘
देखिए कैसे पारुल नाम की ये लड़की साड़ी पहनकर हवा में गजब की कलाबाजियां दिखा रही है। आमतौर पर साड़ी में फिल्प्स करना जरा कठिन होता है पर इस लड़की ने इतनी खूबसूरती से किया कि हर कोई कह उठा.. क्या बात है। कुछ समय पहले पारुल का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो साड़ी पहनकर फ्रंट फ्लिप करते हुए नज़र आईं थीं। उनके इस वीडियो को भी लोगों की काफी तारीफ मिली थी।