-
Advertisement
हिमाचल के लिए आ रहा LPG से भरा टैंकर हाईवे पर पलटा; मचा हड़कंप
पानीपत। दिल्ली से हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लिए आ रहा एलपीजी से भरा टैंकर (LPG Tanker) पानीपत के दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर पलट गया। अचानक से हुए हादसे से हर कोई सकते में आ गया। आनन फानन पुलिस पहुंची। देखते ही देखते क्रेन मंगवा ली गई। बताया गया कि यह हादसा एक कार चालक की गलती की वजह से पेश आया। टैंकर और कार चालक को कुछ नुकसान नहीं हुआ है। कोई वाहन या शख्स भी इसकी चपेट में भी नहीं आया है। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो किस्मत अच्छी थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
कार चालक कर रहा था टैंकर को ओवरटेक करने का प्रयास
बतौर रिपोर्ट्स पानीपत की सेक्टर 13 17 पुलिस ने मौके पर पहुंच त्वरित कार्रवाई करते हुआ हालात को संभाल लिया। इसके बावजूद भी हाइवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से हिमाचल के लिए आ रहा टैंकर पानीपत में यमुना एनक्लेव के पास पहुंचा ही था कि तभी एक कार ने टैंकर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। साइड में जगह इतनी नहीं थी कि कार निकल पाती। टैंकर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्टेयरिंग घुमाया। हालांकि वह नियंत्रण नहीं रख सका।
यह भी पढ़ें: Shimla में गिरी कार, कांगड़ा निवासी Police Constable की गई जान
वहीं पर टैंकर पलट गया। इसके बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा बताया गया कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। अगर टैंकर पलटकर दूसरी दिशा में जाता या कोई पीछे से तेज रफ़तार से गाड़ी आ रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

