-
Advertisement
आसमान से आई बहुमूल्य चीज, एक झटके में करोड़पति बन गया यह शख्स, यहां जानिए क्या थी वो चीज
Last Updated on March 24, 2022 by sintu kumar
लंदन। आसमान से कई बार बहुत सी बेशकीमती चीजें (Valuables) आ गिरती हैं या फिर धरती के नीचे से निकलती हैं। कई लोगों को इनके बारे में जानकारी नहीं होती। ऐसे में वस्तुओं के मूल्य के बारे में अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक घटना यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) के नॉर्थ वेल्स में सामने आई। जिसमें एक शख्स रातोंरात करोड़पति बन गया। दि सन की रिपोर्ट के मुताबिक 38 वर्षीय टोनी व्हिल्डिंग व्रेक्सहैम (Tony Whilding Wrexham) में रहते हैं। एक बार उन्होंने आसमान से आग के लपटों की एक बॉल को गिरते देखा, जिसके बाद उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया। उन्होंने कहा कि मैं एक रात घर के पीछे बने बगीचे में सिगरेट पी रहा था, तब देखा कि मेरे सिर के ऊपर आसमान चमक रहा है।
यह भी पढ़ें- दुनिया के कई देशों में फिर लौटने लगा कोरोना, डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, नए वेरिएंट से बढ़ा जोखिम
आग के गोले की तरह थी वस्तु
उन्होंने कहा कि इसके बाद जब मैंने ऊपर देखा तो आग की लपटों वाली उड़ती हुई गेंद को देखा। जब वह मेरे घर से लगभग दोगुनी ऊंचाई पर पहुंचा, तो उसकी स्पीड तेज हो गई। उन्होंने कहा कि यह इतना नीचे था कि इसे हवा में फुटबॉल (Football) की तरह लात मार सकता था या उस तक पहुंच सकता था। उन्होंने कहा कि जैसे ही यह घर से थोड़ी दूरी पर गिराए तो कुछ ही सेकंड में बुझ गया। उस तरफ कोई शोर भी नहीं था। ऐसा लगा कि पल भर में सब गायब हो गया, वहां केवल धुंआ दिखा रहा था।
18 महीने की खोज
इसके बाद टोनी उस वस्तु की खोज में लग गए। इस दौरान 18 महीने बीत गए। हालांकि, उनकी मेहनत रंग लाई और उनको एक किसान (Farmer) के खेत में 18 महीने की खोज के बाद 2एलबी 4ऑउंस उल्कापिंड मिला। इसके बाद टोनी यह पता लगाने में जुट गए कि इस पत्थर की कीमत कितनी हैं। जब उन्हें पता चला कि 100000 पाउंड (1 करोड़ रुपए से अधिक) तक है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।