-
Advertisement
वास्तु शास्त्र : घर पर भूलकर भी ना रखें ये चीजें वरना होगा नुकसान
Last Updated on March 6, 2022 by saroj patrwal
माना जाता है कि वास्तु शास्त्र हमारे जीवन को सुगम बनाने एवं कुछ अनिष्टकारी शक्तियों से रक्षा करने में हमारी मदद करता है। एक तरह से वास्तु शास्त्र हमें नकारात्मक ऊर्जा से दूर सुरक्षित वातावरण में रखता है। ज्योतिष शास्त्र की तरह ही वास्तु शास्त्र को भी बेहद अहम माना जाता है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के नक्शे को बनाते हैं। वास्तु शास्त्र में घर की हर वस्तु को लेकर अलग- अलग दिशाओं और उनसे मिलने वाले शुभ फलों के बारे में बताया गया है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें वास्तु के अनुसार घर में रखना काफी शुभ माना जाता है तो वहीं कुछ चीजें हैं, जिन्हें घर में रखने से वास्तु दोष पैदा हो जाता है। ऐसी चीजों को घर में रखने से आपको आर्थिक संकट से लेकर शारीरिक और मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- इस मंदिर से मां पार्वती की मूर्ति चुराते हैं कुंवारे लड़के, वजह जान आप रह जाएंगे हैरान
अगर आपके घर में कोई कांटेदार पौधा लगा है तो उसे तुरंत हटा दें, क्योंकि यह ना सिर्फ घर में नेगेटिविटी का कारण बनता है बल्कि इससे आपके बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। साथ ही घर में कांटेदार पौधे लगाने से आपसी रिश्तों में भी कड़वाहट पैदा होती है। हालांकि गुलाब के पौधे को इसमें अपवाद माना गया है और आप घर में गुलाब का पौधा लगा सकते हैं।
वास्तु के अनुसार बताया गया है कि कभी भी अपने घर के उत्तर-पूर्वी हिस्से में भारी मूर्ति नहीं रखनी चाहिये। ऐसा करने से घर के मालिक पर बोझ बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है।
कोई भी ऐसी तस्वीर, पेंटिंग या फिर चित्र जिनमें युद्ध की स्थिति को दर्शाया गया है। उन्हें तुरंत घर से निकालकर बाहर कर देना चाहिए, क्योंकि ऐसी तस्वीरें घर में नकारात्मकता लेकर आती है। इसके कारण परिवार के सदस्यों के बीच में विवाद बढ़ सकता है।
टूटा हुआ शीशा या फिर कांच की कोई भी चीजए जो टूट गई हैए उसे तुरंत घर से निकाल दें। क्योंकि घर में टूटा हुआ कांच रखना बेहद ही अशुभ माना जाता है। इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।
अपने घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में कभी अंधेरा नहीं होना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में अंधेरा होने से पैसों की समस्या बढ़ जाती है और तरक्की भी रुक जाती है।