-
Advertisement
जसूरः Truck टायर में हवा भरते निकला लोहे का रिंग, व्यक्ति की गई जान
नूरपुर। व्यापारिक कस्बा जसूर की सब्जी मंडी के सामने टायर पंक्चर का काम करने वाले व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति ट्रक (Truck) के टायर में हवा भर रहा था कि अचानक टायर के साथ लगा लोहे का रिंग निकल गया और व्यक्ति के सिर पर लगा। अस्पताल (Hospital) में व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार पुत्र चूड़ा राम निवासी मैरा फाटक तहसील जवाली जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। बता दें कि अशोक कुमार अपनी दुकान पर ट्रक के टायर (Tyre) का पंक्चर लगाने के बाद टायर में हवा भर रहा था। इस दौरान हवा के अधिक दबाव के चलते टायर के साथ लगा लोहे का रिंग अचानक निकल गया और रिंग सीधा अशोक के सिर से टकरा गया। रिंग के सिर पर लगने से अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे नूरपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। पर चोट गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी लियाकत अली और उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम (Post mortem) होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें: #Uttarakhand: बिजली के खंभे के पास पेशाब कर रहे मज़दूर की करंट की चपेट में आने से मौत
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



