-
Advertisement

CM Jai Ram Thakur के गृहक्षेत्र की नई युवा मोर्चा टीम का हुआ गठन
मंडी। सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र सराज में युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। लगातारी तीसरी बार सराज युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनने के बाद देविंद्र राणा ने सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के साथ विचार-विमर्श के बाद नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। नई कार्यकारिणी में सराज के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिसमें ललित कुमार (बालीचौकी), लाईक राम (जंजैहली), ओम प्रकाश (मुराह थाची), पियूष राज (थाटा, रांगचा) और राकेश कुमार (छतरी) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं गुमत राम (हणोगी) और मनोज कुमार (खुनागी) को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। नरोतम राम (गाड़ागुशैणी), कामेश्वर (मुराह), देविंद्र कुमार (तांदी), दिनेश कुमार (बगड़ाथाच) और देश राज (कल्हणी सराची) को सचिव नियुक्त किया गया है। नरेश कुमार (मठयाणीघाट) और दीपक (बुंग रैलचौक जंजैहली) को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें: अनलॉक-2: क्या अब बिना परमिट होगी Himachal में बाहरी राज्यों से आवाजाही या नहीं-जानिए
टेक चंद (गत्तू छतरी) और जीवन (नलवागी) को सह प्रवक्ता, वीरेंद्र कुमार (थुनाग), देश राज (थाचाधार) और मुकेश कुमार (खुहण सुधराणी) को मीडिया प्रभारी, अरूण राज (छतरी) को आईटी संयोजक, पवन कुमार (कल्हणी) और राज राणा (शिल्हीबागी) को आईटी सह संयोजक, गोबिंद राम (छतरी) को कोषाध्यक्ष और विपिन कुमार (मुराह) को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। सराज युवा मोर्चा के अध्यक्ष देविंद्र राणा ने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group