-
Advertisement
#Haryana के कुंडली बॉर्डर पर #Punjab के किसान को आया हार्ट अटैक, अब तक 9 गंवा चुके जान
चंडीगढ़। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और जान की परवाह किए बिना केंद्र सरकार और कृषि कानूनों के खिलाफ के खिलाफ ठंड में प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में कई किसानों ने अपनी जान भी गंवाई है। हरियाणा के कुंडली बॉर्डर (Kundali border of Haryana) पर चल रहे आंदोलन में एक और किसान की ठंड में हार्ट अटैक (Heart Attack) आने से मौत हो गई। किसान आंदोलन में अब तक 9 किसानों की मौत हो चुकी है। टीकरी बॉर्डर पर छह आंदोलनकारियों की मौत हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर अधेड़ उम्र के थे। एक आंदोलनकारी की गाड़ी में जलने से और अन्य की हृदयाघात या अन्य कारणों से मौत हुई है, वहीं कुंडली बार्डर पर तीन किसानों की मौत हो चुकी है। इनमें एक की सड़क हादसे व दो की हार्ट अटैक से जान जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: Moga में पुलिस कर्मियों से मारपीट कर AK-47छीन कर भागे युवक, तलाश जारी
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में एक और किसान की मौत
Farmer Makkhan Singh, who was performing on the singhu border, died of a heart attack.#FarmersProtest pic.twitter.com/KyeqmWJTLs
— MD Kareem (@MDKareemWadi) December 15, 2020
जानकारी के अनुसार पंजाब (Punjab) के जिला मोगा के गांव भिंडर कलां का रहने वाला मक्खन खान (42) अपने साथी बलकार व अन्य के साथ तीन दिन पहले कुंडली बॉर्डर पर आया था। उसके साथी गुरिंद्र सिंह ने बताया कि मक्खन खान को वह लंगर में सेवा करने के लिए लेकर आए थे। सोमवार को मक्खन के सीने में दर्द हुआ। जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो चुकी थी। गुरिंद्र सिंह ने कहा कि ठंड की वजह से किसान हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। सर्दी की वजह से खून जमने के कारण किसानों की जान जा रही है। किसान की मौत की सूचना पर कुंडली थाना पुलिस अस्पताल में पहुंची। मक्खन खान की मौत को किसानों ने शहादत बताया है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी लड़ाई आखिरी दम तक जारी रखेंगे। कुंडली धरनास्थल पर ठंड से हार्ट अटैक के कारण दूसरे किसान की जान गई है। इससे पहले भी गांव बरोदा के किसान अजय की मौत हार्ट अटैक से हो चुकी है।

