-
Advertisement
भ्रूण लिंग जांच के लिए मांगे 50 हजार, बिना जांचे बताया लड़की है, हुआ Arrest
Last Updated on February 6, 2020 by
चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana) में भ्रूण में लिंग जांच का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आदमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से एक लैब टेक्नीशियन (Lab technician) है और लोगों के गर्भ (Pregnancy) में पल रहे भ्रूण के लिंग के बारे में फर्जी जानकारी देकर पैसे ऐंठता है। आरोपी के पास जो भी लिंग जांच के लिए आता है वह उसे यही बताता है कि गर्भ में लड़की है। जब विभाग के पास ये मामला पहुंचा तो भिवानी, सोनीपत, रोहतक स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम आरोपी का पर्दाफाश किया।
यह भी पढ़ें: Sirmaur: जंगली जानवरों की अंग तस्करी का भंडाफोड़, तेंदुए की 4 खालों संग 3 धरे
दरअसल, सोनीपत (Sonipat) के सिविल सर्जन डॉ. वीके राजौर को जानकारी मिली थी कि दादरी क्षेत्र में एक युवक भ्रूण लिंग की जांच करता है। जब प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदर्श शर्मा ने एक टीम बनाकर आरोपी युवक से संपर्क किया गया। युवक ने 55 हजार रुपए में लिंग जांच करने की बात कही। आरोपी ने कहा कि पैसे उसके अकाउंट में ट्रांसफर कर दें और महिला को जांच के लिए भेज दें, टीम ने वैसा ही किया। आरोपी ने गर्भवती महिला की एक निजी अस्पताल में रेफर स्लिप बनवाई और सुबह करीब 11 बजे महम रोड के पास एक प्राइवेट लैब में उसका नार्मल अल्ट्रासाउंड करवाया। इसके बाद आरोपी ने बताया कि रिपोर्ट में लड़की है। इस तरह से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी संदीप चरखी दादरी जिले के गांव बिगोवा का रहने वाला है।