-
Advertisement

भगवान राम की अद्भुत संरचना, रंगों से नहीं सिक्कों से की गई है तैयार
बेंगलुरु। भगवान राम (Lord Ram) की जन्मस्थली अयोध्या में (Ayodhya) राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण हो रहा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट कर रहा है जिसके लिए देशभर से चंदा लेने का कार्य जारी है। अयोध्या में तो राम मंदिर बन ही रहा है, लेकिन राम भक्त इससे पहले ही अपनी खुशी जताने का मौका नहीं गंवा रहे। कर्नाटक के बेंगलुरू में कलाकारों ने कुछ अनोखा काम किया है जिसकी चर्चा हर तरफ है।
यह भी पढ़ें: जया एकादशी आजः व्रत करने से मिलेगी भूत-प्रेत जैसी योनियों से मुक्ति
इन कलाकारों ने 1 रुपए और 5 रुपए के सिक्कों से भगवान राम (LordRam) की भव्य संरचना तैयार कर दी है। इस संरचना अपने आप में अद्भुत है। भगवान राम की इस अद्भुत संरचना को बनाने के लिए कलाकारों ने 1 रुपए और 5 रुपए के 60 हजार सिक्कों का इस्तेमाल किया है। जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में एक संगठन ने भगवान राम की यह विशाल संरचना बनाई है। इस संगठन का नाम राष्ट्र धर्म ट्रस्ट है। राष्ट्र धर्म ट्रस्ट ने बेंगलुरु शहर में लालबाग पश्चिम गेट के पास भगवान राम की यह संरचना बनाई। इसे यहां पर दर्शकों के लिए रखा गया है।
इस संरचना के बारे में एक कलाकार ने बताया, “इस मास्टरपीस को बनाने के लिए 1 रुपए और 5 रुपए के कुल 60,000 सिक्कों का इस्तेमाल किया है। भगवान राम की संरचना बनाते समय लगभग 2 लाख रुपए मूल्य के 60,000 सिक्कों का उपयोग किया गया है।”