-
Advertisement
पत्थर जैसी बन रही बच्ची की बॉडी
Last Updated on July 6, 2021 by Sintu Kumar
घर में जब बच्चे का जन्म होता है तो हर परिवार खुशियां मनाता है और यही दुआ करता है कि बच्चा स्वस्थ हो और आगे भी ऐसे ही रहे। कई बच्चे पैदा होते ही ऐसे बीमारी का शिकार हो जाते हैं जो हर किसी को हैरान करने वाली होती है। ऐसा ही कुछ हुआ ब्रिटेन (Britain) में पैदा हुई 6 महीने की बच्ची लैक्सी के साथ। लैक्सी को एक अजीबोगरीब बीमारी हो गई है। इस बीमारी की वजह से उसका शरीर पत्थर जैसा मजबूत होता जा रहा है। बच्ची का जन्म 31 जनवरी, 2021 को ब्रिटेन में हुआ। पहले वह अन्य नॉर्मल बच्चों की तरह एक्टिविटी करती थी। माता-पिता को पहली बार बीमारी के बारे में तब शक हुआ जब उन्हें अपनी बच्ची का पैर बहुत सख्त लगा। वह तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले गए तब डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को Fibrodysplasia Ossificans Progressiva नाम की एक बीमारी है। ये जेनेटिक बीमारी है जिसमें शरीर में मांस कम होने लगता है और हड्डियां उसकी जगह लेने लगती हैं। अप्रैल में पहली बार एक्स-रे के दौरान पता चला कि मासूम के पैर उभरे हुए हैं और उसके पैर में दोगुनी उंगलियां हैं। डॉक्टर ने ये भी कहा कि बच्ची चल नहीं पाएगी। इसके बाद बच्ची के माता-पिता ने इस बीमारी के बारे में अन्य जगहों से जानकारी जुटाई और टेस्ट करवाए जिसके बाद कंफर्म हुआ कि बच्ची इसी बीमारी से पीड़ित है। डॉक्टर ने बताया कि बीते 30 साल के करियर में उन्होंने इस बीमारी के बारे में ना ही देखा और सुना। इस बीमारी में हड्डियां स्केलेटन के बाहर भी विकसित होने लगती हैं फिर हड्डियां शरीर के अंदर मांस की जगह ले लेती हैं। इस बीमारी के कारण बच्ची कभी भी कोई इंजेक्शन नहीं लगवा पाएगी। इसके अलावा उसके दांत भी दूसरे बच्चों की तरह काम नहीं करेंगे। कान की हड्डी बढ़ने की वजह से बच्ची की सुनने की क्षमता भी जा सकती है। उसके हाथ-पैर भी नहीं हिलेंगे। सबसे दुख की बात ये है कि इस बीमारी का दुनियाभर में अभी तक कोई इलाज नहीं है।