-
Advertisement
Paonta: बाता नदी में कूदी महिला, मटमैले पानी में हुई Missing, पुलिस ने छेड़ा सर्च अभियान
Last Updated on August 9, 2020 by Deepak
पांवटा साहिब। प्रदेश मे कोरोना महामारी के बीच आत्महत्या (Suicide) करने के मामलों में एकाएक बढ़ोतरी हो गई है। रविवार को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब (Paonta Sahib) में एक महिला ने बाता पुल से नदी में छलांग लगा दी। महिला को कूदते हुए कुछ लोगों ने देख लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि नदी में छलांग लगाने वाली महिला कौन है। प्रदेश में हो रही बारिश (Rain) के चलते बाता नदी (Bata River) का पानी इस समय मटमैला है और यह नदी कुछ ही किलोमीटर के बाद यमुना नदी में मिल जाती है, जिसके चलते महिला की तलाश कर पाना मुश्किलों भरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Himachal की वारदातः बेटी ने पेट में चाकू घोंप बाप की कर दी हत्या- गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि रविवार शाम के समय एक महिला बाता नदी पर आई। महिला ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। दूर खड़े कुछ लोगों ने महिला को छलांग लगाते देख लिया। हालांकि दूर से सिर्फ महिला ने लाल रंग के कपड़े पहने थे सिर्फ यही पता चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला की तलाश कर रही है। लेकिन मटमैला पानी होने के चलते महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस के अनुसार महिला की तलाश जारी है, लेकिन पानी का बहाव काफी तेज है। सोमवार सुबह एक बार फिर महिला की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जाएगा। वहीं, महिला की जानकारी पाने के लिए पुलिस थानों में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट को खंगाला जाएगा। इसके अलावा नदी के आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग की जा रही है।