-
Advertisement

घोड़े बेचकर सोई ये महिला, भोंपू बजाने पर भी नहीं उठ रही, देखिए मजेदार वीडियो
सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो आपको मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो (Video) को देखकर हंसी आती है तो कुछ सीख देने वाले होते हैं। कई बार लोग सुर्खियों में रहने के लिए ही फनी वीडियो (Funny videos) बनाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। आपने बचपन से ये मुहावरा जरूर सुना होगा ‘घोड़े बेचकर सोना’। इसका मतलब ये है कि कुछ लोगों को ऐसी नींद आती है, जो कई बार जगाने पर भी नहीं जागते। इसका जीता जागता उदाहरण आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Google की ये पॉप्युलर मोबाइल ऐप जून से हो जाएगी बंद, यूज करते हैं तो सेव कर लें डाटा
https://twitter.com/fred035schultz/status/1381649881098502147
वीडियो में एक महिला खर्राटे मारकर सो रही है। उसके सामने इतना शोर मचाया जाता है इसके बावजूद उसकी नींद नहीं खुलती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला कुर्सी पर आराम से सो रही होती है, वहीं उसके सामने एक शख्स काफी जोर-जोर से भोंपू (Horn) बजाता है। इसके बावजूद महिला सोती रहती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को ‘Fred Schultz’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
https://twitter.com/MutedList/status/1381678458556846080
@HldMyBeer meanwhile I sleep drunk.
— Marcelo (@MarceMansi) April 12, 2021