-
Advertisement
Kangra: हिम सुरक्षा अभियान के तहत डाटा एकत्रित कर रही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर पथराव, किए लहुलूहान
Last Updated on December 22, 2020 by Sintu Kumar
रविन्द्र चौधरी जवाली। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला में हिम सुरक्षा अभियान के तहत डाटा एकत्रित कर रही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (health workers) पर एक महिला ने पत्थरों से हमला (Attack) कर दिया। इस हमले में कार्यकर्ता लहुलूहान हो गईं हैं। मामला उपमंडल जवाली के अधीन पंचायत पलौहड़ा के गांव पलौहड़ा में सामने आया है। यहां हिम सुरक्षा अभियान के तहत घर-घर जाकर डाटा एकत्रित कर रहे स्वास्थ्य कार्यकर्ता इंद्रजीत व आशा वर्कर रतना देवी पर एक महिला ने पथराव कर आशा वर्कर को लहूलुहान कर दिया।
यह भी पढ़ें: Ambala में किसानों का हंगामा, पगड़ी खुली तो #CM खट्टर के काफिले में शामिल गाड़ियों पर बरसाए डंडे
मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य कार्यकर्ता इंद्रजीत व आशा वर्कर रतना देवी पलौहड़ा गांव में एक घर में हिम सुरक्षा अभियान (him suraksha abhiyaan) के तहत डाटा एकत्रित कर रहे थे। इस दौरान एक घर के साथ वाले अन्य घर की महिला ने उन पर पथराव कर दिया। जिससे आशा वर्कर रतना देवी के मुंह पर चोट लग गई। जिसको सिविल अस्पताल जवाली (Jawali Hospital) में पहुंचाया गया। एसएमओ जवाली अमन दुबे ने बताया कि आशा वर्कर पर पथराव करने की एवज में महिला के खिलाफ थाना में शिकायत दी गई है। आशा वर्कर रतना देवी को एक्स-रे के लिए भेजा गया है। वहीं डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि शिकायत मिली है जिस पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता इंद्रजीत व घायल आशा वर्कर रतना देवी के बयान लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।