-
Advertisement
Sirmaur: आइसक्रीम की रेहड़ी लगाने वाले युवक की गिरकर मौत
Last Updated on July 5, 2020 by Vishal Rana
राजगढ़। स्थानीय पटवारखाने के समीप एक युवक की गिरने से मौत (Death) हो गई है। युवक की शिनाख्त 32 वर्षीय कपिल निवासी चौकर, नौहराधार के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार कपिल राजगढ़ में आइसक्रीम (Ice Cream) की रेहड़ी लगाता था। राजगढ़ में पटवारखाने के समीप अपने कमरे की तरफ जाते समय कपिल अचानक गिर गया।
यह भी पढ़ें: Una : अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी Car, एक की मौत, एक घायल
बताया जा रहा है कि जहां से युवक गिरा वहां रास्ता काफी तंग है। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।