-
Advertisement
खेत में काम करते चक्कर आने से गिरा युवक, पत्थर से टकराया सिर- गई जान
Last Updated on July 9, 2020 by Deepak
नाहन। जिला सिरमौर के कालाअंब (Kalaamb) से सटे पालियों गांव में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान सौरभ पुत्र काकाराम के तौर पर हुई है। जानकारी मुताबिक सौरभ सुबह अपने खेत में काम करने निकला था। खेत में काम करते समय उसे अचानक चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। चक्कर खाकर गिरने के बाद उसका सिर ही एक पत्थर से जा टकराया। मौके पर उसके सिर से काफी खून भी बह गया था। आसपास के लोगों ने उसे देखा और उसे घायलावस्था में नारायणगढ़ (हरियाणा) के सिविल अस्पताल (Civil Hospital) ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना पर जिला बीजेपी अध्यक्ष विनय गुप्ता व एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। थाना प्रभारी कालाअंब योगेन्द्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है।