-
Advertisement
लाल सिंह चड्ढा फिल्म के फ्लॉप होने से आमिर खान को लगा झटका
Last Updated on August 15, 2022 by saroj patrwal
रक्षा बंधन पर अक्षय कुमार की रक्षा बंधन और आमिर खान (Amir Khan) की लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई थी। इन दोनों हीरो को फिल्म के सफल होने की काफी उम्मीद थी। मगर जैसा इन्होंने सोचा था वैसा नहीं हुआ। लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) फिल्म फ्लॉप हो गई है। इस कारण आमिर खान को झटका लगा है। यूं कहिए कि उनको सदमा लगा है। इस फिल्म को बनाने में भारी रकम खर्च हो गई थी। इस फिल्म के फ्लाप होने पर आमिर खान को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। आमिर खान स्वयं इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।
ये भी पढ़ें-पाकिस्तानी शख्स ने शानदार अंदाज में बजाई बॉलीवुड गाने की धुन, वीडियो हुई वायरल
जानकारी मिली है कि उन्होंने इस फिल्म की जिम्मेदारी ले ली है। हालांकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसारए आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव के दोस्त ने बताया कि आमिर ने लाल सिंह चड्ढा के लिए बहुत मेहनत की थी। आमिर की कोशिश थी कि वह फॉरेस्ट गंप के बेस्ट वर्जन (Best version of Forrest Gump) को ऑडियंस के सामने लाएं लेकिन रिलीज के बाद लोगों के रिएक्शन ने आमिर पर बुरा असर डाला है। इससे वह सदमे में चले गए हैं। वहीं लाल सिंह चड्ढा फिल्म के फ्लॉप होने से फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स को बिजनेस में नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस फिल्म के लिए फाइनेंशियल बहुत ज्यादा घाटा हुआ है। जानकारी मिली है कि फिल्म मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स इसकी भरपाई करने की तैयारी कर रहे हैं।