-
Advertisement
शिमला, Nahan और Una में भूख हड़ताल पर बैठी ABVP, शिक्षा बंद को चेताया
Last Updated on February 17, 2020 by Vishal Rana
शिमला/नाहन/ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) प्रदेशव्यापी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश भर में भूख हड़ताल कर रही है। इस कड़ी में शिमला के संजौली, कोटशेरा, संस्कृत और राजकीय कन्या महाविद्यालयों में कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे।
जिला संयोजक सचिन ने बताया कि वर्तमान समय में जिस प्रकार से प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का सामना विद्यार्थियों को करना पड़ रहा है, वह बहुत चिंता जनक है। यदि इन मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद पुर्णतः शिक्षा बंद करने से भी परहेज नहीं करेगी। सरकार व विवि प्रशासन के खिलाफ पहले से तैयार रणनीति के अनुसार एबीवीपी (ABVP) की नाहन इकाई की 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल सोमवार को शुरू हुई।
उन्होंने कहा कि 2014 से छात्र संघ के चुनाव पर प्रतिबंध लगाकर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इसे बहाल किया जाए। उन्होंने चेताते हुए कहा कि यदि मांगों पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करेगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंशुल ने प्रदेश के तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में शिक्षकों व गैर शिक्षकों की नियमित भर्तियां किए जाने, कृषि विवि पालमपुर व नौणी विवि में बढ़ाई गई फीस को वापस लेने, आउटसोर्स से हुई भर्तियों पर प्रतिबंध लगाकर नियमित भर्तियां किए जाने व मेडिकल कॉलेजों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग भी उठाई।
उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ऊना इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद ने कहा कि अनेक मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने भूख हड़ताल शुरू की जैसे कि पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जल्द निकले। छात्र संघ चुनाव बहाल हो। केंद्रीय विश्विद्यालय के स्थाई परिसर का निर्माण शीघ्र हो। ICEDOL में फीस बढ़ोतरी वापस हो। इन सब मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद के 12 कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे।
हॉस्टल की मेसो को सुचारू रूप से चलाने की उठाई मांग।
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय के छात्रावासों के मुख्य छात्रपाल को मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि हॉस्टल की मेसो को सुचारू रूप से शुरू किया जाए। विश्वविद्यालय में कक्षाएं शुरू हो गई हैं और हॉस्टल में रहने वाले बहुत से छात्र बाहर होटलों में महंगा खाना खाने को मजबूर हैं। हॉस्टल के जिम की मरम्मत करने की भी मांग की है। यशवंत सिंह परमार हॉस्टल के गेट का मरम्मत कार्य जो बहुत समय से लंबित है, उसे भी शीघ्र पुरा किया जाए। चीफ वार्डन ने विद्यार्थी परिषद की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
रोहड़ू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी मांगो को पूरा करने के लिए आंदोलन को उग्र कर दिया है। विद्यार्थी परिषद सीमा इकाई द्वारा 17 फरवरी को दोपहर से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इकाई अध्यक्ष पंकज राणा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हित व समाज हित के लिए काम करती है।
मंडी। विद्यार्थियों की मांगों को मनवाने के लिए एबीवीपी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। आंदोलन की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए छात्र संगठन एबीवीपी ने मंडी में क्लस्टर विश्वविद्यालय की मांग को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वल्लभ कालेज मंडी में अपनी मांगों को लेकर कालेज में एबीवीपी के छात्र कार्यकर्ता 24 घंटों की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
सुंदरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुंदरनगर इकाई ने प्रदेश आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एमएलएसएम कालेज में 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल सोमवार को शुरू की। इकाई अध्यक्ष रुपेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह भूख हड़ताल 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे से लेकर 18 फरवरी की दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी।