-
Advertisement
Accident | Death | Himachal |
Last Updated on August 12, 2022 by sintu kumar
शुक्रवार दोपहर बाद मंडी जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर हनोगी माता मंदिर के पास जोगनी माता मंदिर के पास गाड़ी पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। वही गाड़ी में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना औट की टीम मौके पर पहुंच गई है। 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जोनल अस्पताल लाया गया है। पहाड़ी से पत्थर गिरने से गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय रवी कुमार पुत्र राज कुमार छतर भद्रवाड़ सरकाघाट के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान 39 वर्षीय धर्मेंद पुत्र राम कृष्ण गहरा सरकाघाट व 40 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र रूप लाल भद्रवाड़ के रूप में हुई है।