-
Advertisement
ऐगन समुद्र में आए 7.0 तीव्रता के #Earthquake के झटके तुर्की और ग्रीस में किए गए महसूस
अंकारा। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, ऐगन समुद्र में शुक्रवार को 7.0 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया जिसके झटके तुर्की और ग्रीस (Turkey and Greece) में महसूस किए गए। इस भूकंप के कारण तुर्की में इमारत ढह गई जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तुर्की के पश्चिमी प्रांत इजमिर के आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण ने के मुताबिक, अकेले बाराकली जिले में कम से कम 10 इमारतें गिर गईं। स्थानीय मीडिया में चल रहे कई वीडियो में गिरी हुई इमारतें दिखाई दे रही हैं। कई अपार्टमेंट की दीवारों में बड़ी दरारें भी आ गईं हैं।
इज़मिर के दो ज़िलों में छह इमारतें तबाह हो गई हैं
Building collapses after massive earthquake hits western #Turkey#izmir pic.twitter.com/KztimGTvln
— Press TV 🔻 (@PressTV) October 30, 2020
किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन तुर्की के इज़मिर शहर की जो तस्वीरें सामने आई है इसमें कई इमरात गिरी हुई नजर आ रही है। इज़मिर के मेयर के अनुसार अब तक 20 इमारतों के तबाह होने की ख़बर है। वहीं, तुर्की के गृहमंत्री सुलेमान सोयुलू का कहना है कि समुद्रतट में बसे इज़मिर के दो ज़िलों में छह इमारतें तबाह हो गई हैं। तुर्की के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र एजियन सागर में 16.5 किलोमीटर गहराई पर था। यूरोपियन-मेडिटेरियन सीसमोलॉजिकल सेंटर ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.9 थी। इसका केंद्र समोस के ग्रीक आइसलैंड से 13 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7 थी।
यह भी पढ़ें: माता वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर बड़ा फैसला: आ सकेंगे 15 हजार श्रद्धालु; इस शर्त से भी मिली राहत

बता दें कि जनवरी में तुर्की के सिव्रीस में भूकंप आने से 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 1600 से अधिक लोग घायल हो गए थे। बता दें कि तुर्की के इज़मित शहर में साल 1999 में भूकंप से 17000 लोगों की मौत हो गई थी।

