-
Advertisement
वायुसेना के हेलीकाप्टर से सुरक्षित पहुंचाई EVM मशीनें, कल होगा मतगणना का अभ्यास
Loksabha Assembly by-elections Elections 2024- केलांग। चंबा लोकसभा व विधानसभा उपचुनावों (Lok Sabha and Assembly by-elections) के बाद रविवार को जनजातीय इलाकों से ईवीएम मशीनों (EVM machines) को हेलीकाप्टर के जरिए जिला मुख्यालय (District Headquarters) पहुंचाया गया। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में चुनाव के बाद स्पीति उपमंडल व एसडीएम पांगी रमन घरसंगी (SDM Pangi Raman Gharsangi) की देखरेख में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों (EVM and VVPAT machines) को चंबा लाया गया। वहीं, उपमंडल मुख्यालय भरमौर से भी रविवार को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों के जरिए चंबा लाया गया है।
यह भी पढ़े:छा गए हिमाचल बिजली बोर्ड के कर्मचारी, जीता यह बड़ा खिताब
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार (Deputy Commissioner Lahaul Spiti Rahul Kumar) ने कहा कि जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में 1 जून को लोकसभा व विधानसभा चुनावों के बाद स्पीति उप मंडल की ईवीएम मशीनों को काजा स्ट्रांग रूम से मतगणना के लिए रविवार को वायु सेना के हेलीकॉप्टर (air force helicopters) के माध्यम से केलांग मुख्यालय पहुंचाया गया। राहुल कुमार ने बताया कि स्पीति उपमंडल के 29 मतदान केंद्रों की मतदान के बाद लाई गई मशीनों को एडीएम काजा राहुल जैन व सुरक्षा बलों की निगरानी में आज कड़ी सुरक्षा में स्ट्रिंगी हेलीपैड (Stringy Helipad) में उतारा गया और केलांग मुख्यालय में स्थित लोकसभा व विधानसभा के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पहुंचाया गया। राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के मौजूदगी में सहायक रिटर्निग अधिकारी जांच प्रक्रिया को अंजाम देंगे।
3 जून को होगा मतगणना का पूर्वाभ्यास
3 जून को मतगणना का पूर्वाभ्यास किया जाएगा और रेंडमाइजेशन प्रक्रिया भी की जाएगी। 4 जून को सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। लोकसभा की मतगणना सीनियर सेकेंडरी स्कूल केलांग में व विधानसभा उपचुनाव के मतों की गणना केंद्रीय विद्यालय केलांग में की जाएगी। उधर, जिला चंबा में पुलिस के कड़े पहरे के बीच हेलीपैड से इन मशीनों को सरोल के पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थापित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। चार जून को चंबा के पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना होगी। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में चुनाव के बाद स्पीति उपमंडल व एसडीएम पांगी रमन घरसंगी की देखरेख में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को चंबा लाया गया।

