-
Advertisement
हिमाचल में Samosa के बाद अब काजू को होगी जांच, बस आइटम व नेता बदल गए
Anurag Thakur : आर्थिक तंगहाली से गुजर रही हिमाचल की सुक्खू सरकार के गले अब नया स्यापा पड़ गया है। समोसा कांड ने तो बामुश्किल पीछा छोड़ा था अब काजू कांड सामने आकर खड़ा हो गया है। इस बारगी किरदार बदल गया है,दरअसल मसला कुछ यूं हुआ कि जिला विकास एवं निगरानी समिति यानी दिशा ऊना की त्रैमासिक समीक्षा बैठक थी। जिसमें बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने पहले तो विभिन्न विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यों में लेट-लतीफी बरतने पर खरी-खोटी सुनाई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि समस्या लेकर नहीं समाधान लेकर बैठक में आएं। इधर-उधर की बातें करना छोड़ दे अन्यथा मैं अपने ढंग से दिशा की बैठक लूंगा। बैठक में विधायक सतपाल सत्ती, डीसी जतिन लाल सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।
अनुराग ने काजू की गुणवत्ता पर खड़े किए सवाल
असल बात यहां से शुरू होती है, जैसे ही बैठक शुरू हुई कि अनुराग ठाकुर के आगे खाने के लिए काजू सजा दिए गए। पलक झपकते ही अनुराग ठाकुर ने उनकी गुणवत्ता पर प्रश्न खड़ा कर दिए। उन्होंने कहा कि ये काजू चेक कराएं, इन्हें कोई भी खाए तो बीमार हो जाए, अगर ऐसे काजू परोस कर हमारे साथ ऐसा किया जा रहा है तो बाकियों की सेहत के साथ कैसा खिलवाड़ होता होगा। अनुराग ने तत्काल फूड इंस्पेक्टर को इस विषय में जांच के लिए कहा व स्पष्ट किया कि निश्चित रूप से ऐसी खाद्य सामग्री की समय पर जांच नहीं होती है तो अगली बार ऐसी खाद्य सामग्री अधिकारियों को पहले खिलाएं फिर हमें परोसी जाए। याद रहे कि इससे पहले हिमाचल में समोसा प्रकरण बहुत चर्चित हुआ था। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के एक कार्यक्रम में समोसे गायब होने के बाद उनकी जांच बिठा दी गई थी।
-सुनैना
