-
Advertisement
कांगड़ा Airport पर उतरा जहाज तो होगा “जब्त”
Last Updated on March 21, 2020 by Sintu Kumar
धर्मशाला। कोरोना वायरस के दो मामले पॉजिटिव आने के बाद सतर्क हुआ कांगड़ा जिला प्रशासन ने कई बड़े फैसले आज लिए हैं। इसमें कांगड़ा एयरपोर्ट पर कल उतरने वाले जहाजों को जब्त करना और तिब्बतीयों के कांगड़ा प्रवेश पर प्रतिबंध का फैसला शामिल है। मीडिया से बातचीत में डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि एसपी कांगड़ा को एयरपोर्ट भेजा गया था। साथ ही दोनों एयरलाइंस प्रबंधन से सेवाएं निलंबित रखने के लिए कहा गया। इसके बावजूद कल अगर कोई जहाज कांगड़ा एयरपोर्ट पर उतरता है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। उन्हें यहीं पर रोके रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज से कांगड़ा जिला में तिब्बतीयन को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। तिब्बती सरकार को इस बारे सूचित कर दिया है। कहा गया है कि जो तिब्बती कांगड़ा से बाहर जहां पर है, वह वहीं रहें। आज के बाद कांगड़ा में आने नहीं दिया जाएगा। तिब्बती प्रशासन ने भी अपने लोगों को सूचित कर दिया है।