-
Advertisement

अंबेडकर जयंती पर काटा केक, राज्यपाल बोले- बाबा साहेब ने माना शिक्षा के माध्यम से खत्म होगी सामाजिक बुराइयां
Ambedkar Jayanti: संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर (Baba Saheb Bhimrao Ambedkar) की जयंती के मौक़े पर शिमला में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल (Governor Shiv Pratap Shukla) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल भी मौजूद रहे। बाबा साहेब के जन्मदिन के मौक़े पर केक भी काटा गया। साथ ही उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि आज डॉ भीमराव अंबेडकर (Dr Bhimrao Ambedkar)की 135वीं जयंती है। बाबा साहेब ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देश में दलितों पर कुछ वर्ग द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठाई और साबित किया कि शिक्षा के माध्यम से ही जातिवाद को खत्म किया जा सकता है। आज केंद्र सरकार ने बाबा साहेब अंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थ को विकसित करके उनकी यादों को पुनर्जीवित करने का काम किया है। राज्यपाल ने इसके लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को इस अवसर की बधाई दी है।
जटिल काम बाबा साहेब को सौंपा
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Leader of Opposition Jai Ram Thakur)ने कहा कि भारत रत्न डॉअंबेडकर का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ा योगदान रहा है। आजादी के बाद संविधान निर्माण का सबसे जटिल काम बाबा साहेब को सौंपा गया था। दुनिया भर के संविधान के अध्ययन के बाद उन्होंने संविधान निर्माण कर देश के लिए समर्पित किया। उनके इस योगदान को देश याद कर रहा है।डॉ अंबेडकर ने विषम परिस्थितियों का सामना किया और पिछड़े वर्ग के उत्थान को अपना लक्ष्य बनाया। जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी मजबूत नेतृत्व के रूप में राष्ट्र के लिए काम कर रहे हैं, इसके पीछे डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की प्रेरणा है
बोधिसत्व, भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर राज्यपाल महोदय श्री शिव प्रताप शुक्ल जी की गरिमामयी उपस्थिति में चौड़ा मैदान पहुंच कर बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल जी भी… pic.twitter.com/DLhFhNaKZs
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) April 14, 2025
विषम परिस्थितियों में दलित उत्थान के लिए काम किया
इस दौरान सामाजिक न्याय और सहकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल (Dr. Dhaniram Shandil) ने कहा कि आज ऐतिहासिक और शुभ अवसर है संविधान निर्माता की देश 135 वीं जयंती मना रहा है। शांडिल ने कहा कि बाबा साहेब ने बेहद विषम परिस्थितियों का सामना किया। आज उनकी लाइब्रेरी विश्व की सबसे लाइब्रेरी बन रही है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में दलित उत्थान के लिए काम किया और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए शिक्षा को मूल मंत्र बताया।
संजू चौधरी