-
Advertisement
सोफा गाड़ी के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, बोले- ऐसी खोज करने वालों की जरूरत
देश के जाने माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हमेशा कुछ अलग और अनोखी पोस्ट लोगों के साथ शेयर करते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक सोफे पर बैठकर दो युवक सड़कों पर सफर कर रहे हैं, जिसे देखकर आस-पास से गुजर रहे लोग हक्के-बक्के रह गए। सोफा गाड़ी (Sofa Car) की कारीगरी को देखकर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी मुरीद हो गए हैं।
सोफा गाड़ी का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया (Social Media) पर आपने आज तक कई जुगाड़ देखें होंगे, जो कई बार बेहद अजीब या दिलचस्प लगते हैं। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद आप भी इनकी कारीगरी को देखकर दंग रहने वाले हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर में रखा सोफा आपको पूरी दुनिया घूमा सकता है। अगर आपका जवाब ना है तो इस वीडियो को जरूर देख लें।
https://twitter.com/anandmahindra/status/1740950270576865368
‘ये एक मजेदार प्रोजेक्ट है’
वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा- ‘ये एक मजेदार प्रोजेक्ट (Fun Project) है। आप इस गाड़ी में लगे जुनून और इंजीनियरिंग के प्रयास को देखिए कितना शानदार है। अगर किसी देश को ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में दिग्गज बनना है तो ऐसे आविष्कारकों की जरूरत होगी। इसके आगे लिखा– ‘सड़क पर इसको देखने के बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर के चेहरे का रिएक्शन कैसा होगा मैं ये देखना चाहता हूं’। इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाईक किया है और कईयों ने रिएक्ट भी किया है।
यह भी पढ़े:इंडिगो की फ्लाइट में सैंडचिव में महिला को मिले कीड़े ,एयरलाइन ने मांगी माफी-देखें वीडियो
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


