-
Advertisement
CM योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का AIIMS में निधन, पार्थिव शरीर लाया जा रहा पैतृक गांव
नई दिल्ली/ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के पिता आनंद सिंह बिष्ट का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में सोमवार को निधन हो गया। 89 साल के आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था और उनकी हालत गंभीर थी। यूपी सरकार ने आनंद सिंह बिष्ट के निधन की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: Corona in India – कोरोना पॉजिटिव मामलों संख्या 17,265 पहुंची, 543 ने गंवाई जान
निधन होने के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पंचूर यमकेश्वर जनपद पौड़ी लाया जा रहा है। दिल्ली से उनके छोटे पुत्र महेंद्र बिष्ट व अन्य स्वजन साथ में है। सड़क मार्ग के जरिये उन्हें यहां लाया जा रहा है। पंचूर के समीप थल नदी में दो हेलीपैड बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के यहां पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है।
एम्स के मुताबिक, सुबह 10:45 पर सीएम योगी के पिता ने अंतिम सांस ली। एम्स के एक डॉक्टर ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच हुई थी। उसी रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा था। सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता उत्तराखंड में यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे। वे फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से वे अपने गांव में रह रहे थे।योगी आदित्यनाथ बचपन में ही अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे।
