-
Advertisement
चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला
बीड़। गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से हिंसक झड़प में भारतीय सेना के बीस जवानों की शहादत पर गुस्साएं निर्वासित तिब्बतियों ने आज बीड़ कॉलोनी में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर,चाइना के सामान का बहिष्कार करने का आमजन से आग्रह किया है। तिब्बत मैत्री संघ के अध्यक्ष पंकज जंबाल व डेगे डिवीजन के अध्यक्ष छिमी दोर्जे का कहना है कि चीन ने जिस तरह से अपना चेहरा आज दिखाया है,उससे साफ हो गया है कि हमें भी उन्हें उसी तरह जवाब देना चाहिए। इसके लिए हम सभी चाहते हैं कि इस बात का ज्यादा से ज्यादा प्रचार हो कि चीनी निर्मित सामान का बहिष्कार किया जाए। इसके लिए उन्होंने निर्वासित तिब्बतियों के साथ-साथ भारतीयों से भी ऐसा करने का आग्रह किया है। इस दौरान कई तिब्बती संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

