-
Advertisement
Big Breaking: हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को महंगाई भत्ता-सीएम जयराम ने कर दी बल्ले-बल्ले
Last Updated on August 15, 2021 by Vishal Rana
मंडी। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने हिमांचल के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 6 प्रतिशत महंगाई भत्ते का ऐलान किया है। मंडी में स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह के दौरान सीएम जयराम ने कर्मचारियों और पेंशनरों को 6 प्रतिशत महंगाई भत्ते का ऐलान किया। प्रदेश के चार लाख कर्मचारियों व पेंशनरों की पहली जुलाई 2021 से मंहगाई भत्ते की यह किश्त दी जाएगी। इसके लिए सरकार 450 करोड़ रूपए अतिरिक्त खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों की जेसीसी की बैठक बुलाई जाएगी और उसमें कर्मचारियों की सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।सबसे पहले सीएम जयराम ठाकुर ने इंदिरा मार्किट स्थित शहरी स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उपरांत इसके गांधी चौक पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बाद में परेड़ का निरीक्षण किया और सलामी ली।
अपने संबोधन में जयराम ठाकुर ने कहा कि इस वक्त विपरीत परिस्थितियों के कारण देश और प्रदेश में महंगाई बढ़ी है जिसपर नियंत्रण पाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सरकारी डिपुओं के माध्यम से मिलने वाले खाद्य तेलों पर दी जाने वाली सब्सिडी को बढ़ाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले चार महीनों तक बीपीएल परिवारों को डिपुओं पर मिलने वाला तेल 30 रूपए जबकि एपीएल परिवारों को 10 रूपए सस्ता दिया जाएगा। पहले बीपीएल को 10 और एपीएल को 5 रूपए की छूट थी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में नई पंचायतों और नगर निकायों का गठन किया है और उनके विकास के लिए सरकार पूरी तरह से ध्यान दे रही है। उन्होंने नवगठित नगर निगम मंडी के विकास के लिए 15 करोड़ की राशि देने की घोषणा की। यह राशि किश्तों में दी जाएगी और इसके लिए नगर निगम मंडी को विकास कार्यों की प्रपोजल बनाकर सरकार को भेजनी होगी। इस दौरान प्रदेश भर से आए विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने प्रदेश की संस्कृति को दर्शाते रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। वहीं प्रदेश के विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का भी प्रदर्शन किया गया। वहीं समारोह के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सीएम ने सम्मानित भी किया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group