-
Advertisement
गांधी फैमिली की एक और पीढ़ी राजनीति में उतरने को तैयार, दिवाली पर राहुल ने करवाई सॉफ्ट लॉन्चिंग
Soft Launch Of Rehan Rajiv Vadra : गांधी फैमिली की एक और पीढ़ी राजनीति में उतरने को तैयार, अगर दिवाली पर राहुल गांधी के शेयर किए गए वीडियो पर गौर फरमाया जाए तो इस बात के संकेत मिल रहे हैं। इससे जाहिर हो रहा है कि राहुल गांधी ने भांजे रेहान राजीव वाड्रा (Rehan Rajiv Vadra) की सॉफ्ट लॉन्चिंग करवा दी है। रेहान वाड्रा प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के बेटे हैं उनकी मां प्रियंका गांधी इस वक्त केरल की वायनाड सीट से लोकसभा का उपचुनाव लड़ने जा रही हैं। इस सबके बीच रेहान को दिवाली के मौके पर सामने लाकर राहुल गांधी ने चर्चा का हिस्सा जरूर बना दिया है।
राहुल गांधी एकाएक सामने ले आए
एक दिवाली उनके साथ, जिनकी मेहनत से रौशन है भारत! pic.twitter.com/bfmmrjZD2S
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 1, 2024
प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनने से पहले बेटे रेहान वाड्रा की सार्वजनिक उपस्थिति बहुत कम रही, लेकिन राहुल गांधी एकाएक उन्हें सामने ले आए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिवाली का 9 मिनट का एक वीडियो जारी किया, जिसमें वो भांजे रेहान राजीव वाड्रा के साथ दिख रहे है। इस वीडियो को नेहरू-गांधी-वाड्रा परिवार की 5वीं पीढ़ी के सदस्य की सॉफ्ट लॉन्चिंग (Soft Launch) के तौर पर देखा जा रहा है। इसको वीडियो (Video) की टाइमिंग से भी समझा जा सकता है, क्योंकि ये रेहान की मां प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनावी राजनीति में उतरने के कुछ समय बाद ही सामने आया है।
विजुअल आर्टिस्ट और क्यूरेटर हैं रेहान राजीव
24 वर्षीय रेहान राजीव वाड्रा एक विजुअल आर्टिस्ट और क्यूरेटर (Visual Artist And Curator) हैं। रेहान के विजुअल कामों में वन्यजीव और सड़क से लेकर व्यावसायिक फोटोग्राफी तक शामिल है। ये पहली बार है जब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रेहान को क्लिप में दिखाया है। वीडियो में रेहान और राहुल दोनों सफेद कुर्ते पहने हुए शाम के समय अपने घर के आस.पास घूमते हुए, त्योहार के दौरान घरों में रौनक लाने वाले अदृश्य श्रम पर चर्चा करते हैं। राहुल उन लोगों से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं जो दिवाली (Diwali) के लिए सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित सरकारी आवास को तैयार कर रहे हैं। वीडियो में रेहान मामा राहुल गांधी की मदद करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वो 10 जनपथ (10 Janpath) बंगले पर काम करने वाले पेंटर और मजदूरों की मदद करने की कोशिश भी करते हैं। खैर अब वक्त के साथ देखते रहना होगा कि गांधी फैमिली (Gandhi Family) की एक और पीढ़ी कब तक राजनीति में कदम रखती है।
-पंकज शर्मा