-
Advertisement
सही और सक्षम अधिकारी की नियुक्ति करना सरकार का काम-राज्यपाल शुक्ल की सरकार को दो टूक
Governor Shiv Pratap Shukla: हिमाचल प्रदेश में रेगुलर की जगह कार्यवाहक अधिकारियों की तैनाती पर राज्यपाल ने संज्ञान लिया है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इसे लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। इसमें राज्यपाल ने एक व्यक्ति द्वारा उन्हें भेजी शिकायत पर उचित कार्रवाई करने को कहा है। अधिकारियों को सौंपे गए अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के संबंध में आज राज्यपाल शुक्ल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को बड़े पदों पर सही अधिकारियों की नियुक्ति करनी चाहिए। राज्यपाल के इस बयान को सरकार के लिए दो टूक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश को चलाने का काम राज्य सरकार का है। राजभवन को जो पत्र मिला था उसे राज्य सरकार को भेज दिया गया है। राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार को अहम पदों पर सक्षम और सही अधिकारियों की नियुक्ति करनी चाहिए। प्रदेश को कैसे चलाना है, यह सरकार का कार्य है।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार को बड़े पदों पर सही अधिकारियों की नियुक्ति करनी चाहिए, राज्यपाल के इस बयान को सरकार के लिए दो टूक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। @ShivPShukla_Gov @RajBhavanHP @DhumalHP @ianuragthakur @SukhuSukhvinder pic.twitter.com/J8B2c0T9dp
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) October 29, 2025
इस दौरान उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति को लेकर भी बड़ा बयान दिया। राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि सरकार अगर राजभवन को बाईपास करने की कोशिश करेगी, तो स्वीकार नहीं किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति के रूप में चांसलर गवर्नर होता है। यदि इसे सरकार बाईपास करती है तो वो जाने। हम सिर्फ यह जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस पर क्या निर्णय लेता है। राष्ट्रपति के प्रश्नों के आधार पर उसे देखा जाएगा और उसके आधार पर, जो भी होगा करेंगे।
संजू चौधरी

