-
Advertisement
काजा में पहली बार होगी तीरंदाजी स्पर्धा, महिला और पुरुष वर्ग लेंगे हिस्सा
Last Updated on February 11, 2020 by Deepak
काजा। जिला प्रशासन लाहुल स्पीति दाछंग मेले के शुभ अवसर पर काजा में पहली बार तीरंदाजी स्पर्धा (Archery Competition) का आयोजन करेगा। यह तीरंदाजी स्पर्धा पुलिस थाना खेल मैदान में 14 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक होगी, जोकि महिला और पुरुष वर्ग में आयोजित हो रही है। इसमें पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 7000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार हासिल करने वाले को 5000 रुपए और तृतीय पुरस्कार हासिल करने वाले को 3000 रुपए दिए जाएंगे। महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार हासिल करने वाले को 5,000 रुपए द्वितीय पुरस्कार हासिल करने वाले को 3000 तृतीय पुरस्कार हासिल करने वाले को 2000 का इनाम दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः HP Board ने इस शुल्क में की कटौती, 300 से 150 किया
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ज्ञान सागर नेगी ने बताया कि लाहुल स्पीति (Lahul-Spiti) में तीरंदाजी कई वर्षों से संस्कृति का हिस्सा रही है। यहां से पहले भी राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक तीरंदाजी में भारत का प्रतिनिधित्व के खिलाड़ी कर चुके हैं। यहां तक कि ओलंपिक में भी स्पीति के रहने वाले खिलाड़ी ने प्रतिनिधित्व किया था। लेकिन जैसे-जैसे टीवी और अन्य मनोरंजन के साधन स्पीति में पांव पसारने लगे तो लोग अपने पारंपरिक खेलों से धीरे-धीरे दूर होने लगे हैं। इसी कड़ी में पुरानी परंपराओं को जीवित करने के लिए प्रशासन ने तीरंदाजी को प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि इस तरह की प्रतियोगिता से स्पीति के युवक-युवतियों में तीरंदाजी के प्रति उत्साह को बढ़ाना है ताकि वह अपने पारंपरिक खेल को भी जीवित रख सकें साथ ही साथ तीरंदाजी में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।