-
Advertisement
मलाइका अरोड़ा से शादी के सवाल पर बोले अर्जुन कपूर- अगर करनी भी होगी, तो अभी होगी कैसे?
Last Updated on April 17, 2020 by
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को लेकर अब खुलकर सामने आ गए हैं। अब इस रिश्ते में कुछ भी छिपा नहीं है। वहीं अब लॉकडाउन के बीच अर्जुन कपूर ने मलाइका से शादी के करने के सवाल पर एक बड़ा बयान दिया है। अर्जुन कपूर ने लॉकडाउन के बीच गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ शादी के सवाल पर कहा है, ‘अभी शादी होगी भी तो कैसे, अगर करनी भी होगी?’ उन्होंने बताया कि जब वह शादी करने का फैसला लेंगे तो सभी को बता देंगे। अर्जुन ने आगे कहा, ‘मैं आसान व्यक्ति नहीं हूं, मलाइका मेरे साथ बहुत धीरज रखती हैं।’
https://www.instagram.com/p/B6xaS-7BDrH/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें कि लॉकडाउन के इस समय में अर्जुन कपूर अक्सर फैंस के साथ चैट पर दिख रहे हैं। कुछ फैंस ने उनसे मलाइका के साथ शादी के प्लान के बारे में पूछा। इस पर अर्जुन ने कहा कि ऐसा जब भी होगा वह सभी को इसके बारे में पहले से बताएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें छिपाने की कोई बात नहीं है, जब भी हम तैयार होंगे, सबसे पहले अपने फैंस को ही इसकी जानकारी देंगे। अर्जुन के इस जवाब ने एक बार फिर से कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की याद दिला दी है।
https://www.instagram.com/p/B39GPgUpY6E/?utm_source=ig_web_copy_link
अर्जुन ने फैन से कहा कि हालांकि वह शादी करना चाहते हैं लेकिन कोरोना वायरस जैसी महामारी के चलते नहीं कर पा रहे। यही नहीं, अर्जुन कपूर ने इस बातचीत में मलाइका अरोड़ा के साथ अपने संबंधों को लेकर खुलकर बातचीत भी की। वैसे भी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं, और फैन्स उन्हें खूब पसंद भी करते हैं।