-
Advertisement
नागालैंड में हिमाचल के सूबेदार मेजर की गई जान, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
जोगिंदरनगर, लक्की शर्मा। हिमाचल का एक ओर जवान (Jawan) देश पर अपनी जान न्यौछावर कर गया है। मंडी (Mandi) जिला के इस जवान की नागालैंड (Nagaland) में शुक्रवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। जवान का आज यानी रविवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
यह भी पढ़ें:कश्मीर में हिमाचल का जवान शहीद, आंतकियों से मुठभेड़ में लग गई थी गोली
यह जवान उपमंडल जोगिंदरनगर (Jogindernagar) की तहसील लडभड़ोल की ग्राम पंचायत पिहड-बेढ़लू के गांव करसाल का निवासी था और 14 आसाम राइफल में नागालैंड में तैनात था। मृतक जवान की पहचान सूबेदार मेजर नगीना राम डोगरा पुत्र टोडरमल 59 वर्षीय के रूप में हुई है। जवान की शुक्रवार 28 अक्टूबर को नागालैंड में हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार सूबेदार मेजर नगीना राम जब शुक्रवार को ऑन ड्यूटी पर थे और पीटी करके जा रहे थेए उसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक (Heart Attack) आ गया। हालांकि आर्मी जवान उन्हें उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन मौसम खराब होने के चलते हेलिकॉप्टर समय पर लैंड नहीं हो पाया, जिसके चलते जवान को अस्पताल पहुंचाने में देरी हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

आज यानी रविवार को भारतीय जवानों द्वारा सूबेदार मेजर नगीना राम का शव उनके पैतृक गांव करसाल लाया गया। जहां पर उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार (Funeral) किया गया। उनकी पार्थिव शरीर को उनके बेटे पंकज ने मुखाग्नि दी। इस दौरान क्षेत्र के भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर जवान को अंतिम विदाई दी। बता दें कि इससे पहले बीते रोज ही शिमला जिला में एक जवान का अंतिम संस्कार किया गया था। यह जवान कश्मीर के बारामुला में आंतकियों से लोहा लेते हुए गोली लगने से शहीद हो गया था।

